Intezaar Shayari

Best Intezaar Shayari 2025: Beautiful Collection

Best Intezaar Shayari is an art form that eloquently conveys the bittersweet experience of waiting for someone special. In a fast-paced world where instant gratification is the norm, these verses remind us of the beauty found in anticipation and longing. 

This collection of the best Intezaar Shayari for 2025 aims to inspire and resonate with those who appreciate the power of words. 

You can also read: Long Distance Relationship Shayari 

Intezaar Shayari

ऐ हम-नफस न पूछ रात कैसे गुजरती है,

याद-ए-उल्फत में चाँदनी खुर्शीद लगती है।

~बरखा गुप्ता

हम इस कदर जाग रहे हैं आपके प्यार में,

लम्हा-लम्हा कट रहा है आपके इंतज़ार में।

अदब से कर रहा हूँ दिलबर तेरा इंतजार,
लौट आयेगा एक दिन अगर सच्चा होगा प्यार।

कुछ इस क़दर उसने रिश्ता निभाया,

कभी न लौट आने की क़सम देकर,

बस उम्रभर इंतज़ार किया।

Intezaar Shayari In English

Your silence hurts more than your goodbye,

Still, I wait with tears in my eye.

My prayers travel through the evening sky,

Waiting feels like poetry that refuses to die.

I still wait where you left me last,

Time moved on, but I’m stuck in the past.

The moon has witnessed my endless sighs,

As I wait for dawn with sleepless eyes.

You may have forgotten the love we had,

But I still wait, alone and sad.

इंतज़ार शायरी दर्द भरी

एक रात वो गया था जहाँ बात रोक के,

अब तक रुका हुआ हूँ वहीं रात रोक के।

झुकी हुई पलकों से उनका दीदार किया,

सब कुछ भुला के उनका इंतजार किया

वो जान ही न पाए जज्बात मेरे,

मैंने सबसे ज्यादा जिन्हें प्यार किया।

किन लफ्जों में लिखूँ मैं अपने इन्तजार को तुम्हें,
बेजुबां है इश्क़ मेरा ढूँढता है खामोशी से तुझे।

Intezar Shayari Hindi

आँखों को इंतज़ार की भट्टी पे रख दिया,

मैंने दिये को आँधी की मर्ज़ी पे रख दिया।

कहीं वो आ के मिटा दें न इंतज़ार का लुत्फ़,

कहीं क़ुबूल न हो जाए इल्तिजा मेरी।

जीने की ख्वाइश में हर रोज़ मरते हैं,

वो आये न आये हम इंतज़ार करते हैं,

जूठा ही सही मेरे यार का वादा,

हम सच मानकर ऐतबार करते हैं।

Intezar Shayari

इंतज़ार के लम्हे भी कितने अजीब होते हैं

सीने की जगह आँखों में दिल धड़कता है।

वो न आये उनकी याद आकर वफा कर गयी,

उनसे मिलने की आस सुकून तबाह कर गयी,

आहट हुयी तो सोचा असर दुआ कर गयी,

दरवाजा खोलकर देखा तो मालूम हुआ कि,

मजाक हमसे हवा कर गयी।

रात देर तक तेरी दहलीज पर बैठी रहीं आँखें,

खुद न आना था तो कोई ख्वाब ही भेज दिया होता।

कभी उनकी याद करना,

कभी उनकी बात करना,

साल कुछ इस तरह गुज़र गया,

किसी के इंतज़ार में।

Intezaar True Love Shayari

अगर हो मेरी ज़िन्दगी मेरे इख्तियार में,

तो मैं सदियाँ गुज़ार दूँ तेरे इंतजार में।

रात देर तक तेरी दहलीज़ पर

बैठी रहीं आँखें,

खुद न आना था तो कोई

ख्वाब ही भेज दिया होता।

आने में सदा देर लगाते ही रहे तुम

जाते रहे हम जान से, आते ही रहे तुम

प्यार हो तुम मेरे पता है जरूर वापस आओगे,

तब तक करूँगा इंतज़ार तुम्हारा ये वादा रहा हमारा।

इंतजार पर शायरी

उनसे मिलने को तरसती हैं आँखें,

तरस तरस कर बरसती हैं आँखें,

बरस बरस कर जब थक जाती हैं आँखें,

तो फिर से मिलने को तरसती हैं आँखें।

शाम है बुझी बुझी वक्त है खफा खफा,

कुछ हंसीं यादें हैं कुछ भरी सी आँखें हैं,

कह रही है मेरी ये तरसती नजर,

अब तो आ जाइये अब न तड़पाइये।

हम ठहर भी जायेंगे राह-ए-जिंदगी में

तुम जो पास आने का इशारा करो,

मुँह को फेरे हुए मेरे तकदीर सी,

यूँ न चले जाइये अब तो आ जाइये।

इंतज़ार भी उसका जिसे आना नहीं है,

रात गुजारने का और कोई बहाना भी नही है।😞

इंतज़ार कब तलक करेगी ए रूह,

चाँद में उलझे लोग तारों की बात नहीं किया करते।

Conclusion

Best Intezaar Shayari captures the essence of emotional waiting, weaving together sentiments that many can relate to. These poetic forms often reflect the universal experience of yearning, beautifully articulated through intricate language and style. 

As readers, we find companionship in these verses, as they articulate feelings that are sometimes difficult to express. By engaging with Inteezaar Shayari, one can gain insight into the complexities of love and patience.

Similar Posts

Leave a Reply