Judai Shayari

Best Judai Shayari 2025: Love and Separation

Judai Shayari, a poignant literary form, speaks to the heart’s deepest sorrow and longing when faced with separation. Many people turn to these evocative shayaris during difficult times, finding solace and understanding in the beautifully crafted words. 

In this article, we will examine the historical context, emotional relevance, and various forms of shayari. By the end, you will appreciate how these timeless verses can resonate with your own experiences of love and loss.

You can also read: Heart Touching Maut Shayari

Judai Shayari In Hindi

अब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करो

तुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो

उनसे जुदा होकर भी,
गुफ़्तगू उनसे रोज होती है,
सवाल भी हमारे होते हैं,
और जवाब भी।

तेरी जुदाई का शिकवा करूँ भी तो किससे करूँ,

यहाँ तो हर कोई अब भी मुझे तेरा समझता है।

कोई वादा नहीं फिर भी इंतज़ार है,

जुदाई के बावजूद भी हमें तुझसे प्यार है,

तेरे चेहरे की उदासी दे रही है गवाही,

मुझसे बिछड़ कर तू भी बेकरार है।

कोई वादा नहीं फिर भी इंतज़ार है,

जुदाई के बावजूद भी हमें तुझसे प्यार है,

तेरे चेहरे की उदासी दे रही है गवाही,

मुझसे बिछड़ कर तू भी बेकरार है।

जुदाई की रुतों में सूरतें धुँदलाने लगती हैं

सो ऐसे मौसमों में आइना देखा नहीं करते

जुदाई शायरी 2 लाइन

तेरे बिना ज़िन्दगी से कोई शिकवा तो नहीं,

तेरे बिना ज़िन्दगी भी लेकिन ज़िन्दगी तो नहीं।

दर्द जुदाई का सहते सहते है

दर्द सहने में भी आनन्द आने लगता है।

हम क्या कहे तेरे बारे में मेरी धड़कने बयान करती है,

तू मुझसे जुदा होक भी हर पल मेरे साथ रहती है,

बदन में जैसे लहू ताज़ियाना हो गया है

उसे गले से लगाए ज़माना हो गया है

सर्द रातों में सताती है जुदाई तेरी,
आग बुझती नहीं सीने में लगाई तेरी,
तू तो कहता था बिछड़ के सुकून पा लेंगे,
फिर क्यों रोती है मेरे दर पे तन्हाई तेरी।

यदि कोई आपसे दूर जाना चाहता है,

तो कृपया उसे जाने दें।

तेरी तलाश में निकले तो इतनी दूर गए

कि हम से तय न हुए फ़ासले जुदाई के

Judai Shayari 2 Line

हिज्र में तेरे हमने इसको भी हुनर जाना,

हर सुबह को जी उठना हर रात को मर जाना।

जुदा होकर भी जुदाई नहीं होती इश्क

उम्र कैद है प्यारे इसमें रिहाई नहीं होती

आँखों से दूर न हो, दिल से भी दूर मत होना,

ये ज़रूरी नहीं हर पल पास रहो,

मोहब्बत दिल से होती है, बस मुझसे जुदा मत होना।

कभी इस दर्द से गुजरो तो मालूम हो तुमको

जुदाई वो बीमारी है। जो की कैंसर से भी भारी है।

उनसे जुदा होते देख सपनो में भी मेरे आस्क निकल पड़े,

अब जाके महसूस हुआ मोहब्बत क्या चीज होती है,

आपकी आहट दिल को बेकरार करती है,
नज़र तलाश आपको बार-बार करती है,
गिला नहीं जो हम हैं इतने दूर आपसे,
हमारी तो जुदाई भी आपसे प्यार करती है।

हर किसी से दिल लगाना हमारा काम नहीं,

जिसपे दिल आ जाये वही अंजाम नहीं,

हर कोई समझ नहीं सकता मेरे इस दर्द को,

तेरे सिवा कोई मेरे दिल के करीब नहीं।

उस के जाते ही ये क्या हो गई घर की सूरत

न वो दीवार की सूरत है न दर की सूरत

हर मुलाकात का अंजाम जुदाई क्यों है

अब तो हर वक़्त यही बात सताती है हमे

दर्दे मोहब्बत दर्दे जुदाई शायरी

है चाँद का मुँह भी उतरा उतरा,

तारों ने चमकना छोड़ दिया,

जिस दिन से जुदा वो हमसे हुए,

इस दिल ने धड़कना छोड़ दिया।

कभी याद आती है, कभी दिल तड़पता है,
तेरी तस्वीर को सीने से लगा कर रोता हूँ,
अकेले में जब तेरा नाम लेकर सोता हूँ।

दिल है कोई पत्थर नहीं कि

की हर कोई आता है दिल लगा कर

छोड़ जाता है।

तुझे से जुदा हुए तो थक हर के फिर से सो गए,

अब इन आँखों को किसी खवाब की खवाहिश ही नहीं रही ,

जुदा हो कर भी जी रहे हैं मुद्दत से,
कभी कहते थे दोनों कि जुदाई मार डालेगी।

कभी हमें भी याद कर लिया करो,
अपने दिल के किसी कोने में बसा लिया करो,
और कोई नहीं इस दिल में हमारे सिवा,
बस हमें अपना बनाकर समझ लिया करो।

सिसकन तड़पन उदासी नाउम्मीदी, क्या कुछ नहीं है

जुदाई में सब तो मिल गया, अब किस बात की कमी है।

Conclusion

Judai Shayari emerges as a compelling reflection of the struggles and heartaches linked to separation. It provides a unique outlet for individuals to voice their sorrows and find solace in the shared experiences of love lost. 

With each verse, the evocative nature of these shayari invites readers to embrace their feelings and find comfort in knowing that they are not alone in their emotions.

Similar Posts

Leave a Reply